Mumbai: मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला का यौन उत्पीड़न; अपराध के आठ घंटे बाद आरोपी पकड़ा गया
मुंबई के गिरगांव की रहने वाली महिला नवी मुंबई के बेलापुर की ओर जा रही थी, जहां उसे एक परीक्षा में शामिल होना था. अधिकारी ने बताया कि महिला बुधवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से हार्बर लाइन लोकल ट्रेन में सवार हुई. उन्होंने बताया कि ट्रेन के चलने के साथ ही एक व्यक्ति महिला डिब्बे में घुस गया, जो उस समय खाली था.