Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 42nd Match Ahmedabad Weather Report: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 42वां मुकाबला 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 2 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट, रयान रिकेल्टन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. गुजरात टाइटंस अपने पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी शानदार फॉर्म में है और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (GT vs RCB Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.
गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर और शाहरुख खान टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Cricket Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला आज यानी 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं. लाल मिट्टी की पिच पर तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है, जबकि काली मिट्टी की पिच पर स्पिन गेंदबाज प्रभावी रहते हैं. यहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होता है, हालांकि शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है. पहली पारी का औसत स्कोर यहां लगभग 179 रन है, जिससे संकेत मिलता है कि यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है.
अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Update)
30 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं राशिद खान गेंदबाजी में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी में कमाल कर सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RCB 42nd T20 Match Playing Prediction)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY