एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 4 . 0 से हराकर एसडीएटी डब्ल्यूएसएफ स्क्वाश विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत सेमीफाइनल में

चेन्नई, 14 जून भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 4 . 0 से हराकर एसडीएटी डब्ल्यूएसएफ स्क्वाश विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

तन्वी खन्ना, सौरव घोषाल, जोशना चिनप्पा और अभय सिंह ने भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त किया ।

अब भारत का सामना पूल बी में शीर्ष स्थान के लिये जापान से होगा ।

तन्वी खन्ना ने हेली वार्ड को 7 . 4, 7 . 2,7.3,7.2 से हराया।

दूसरे मैच में भारत के नंबर एक खिलाड़ी सौरव घोषाल ने डेवाल्ड वान नीकर्क को टाइब्रेकर में हराया । वहीं जोशना चिनप्पा ने लिजेले म्युलर को 3 . 1 से हराकर भारत को 3 . 0 की बढत दिला दी ।

अभय सिंह ने आखिरी मैच में जीन पियरे ब्रिट्स को 3 . 1 से हराकर भारत की जीत तय की ।

पूल बी में जापान ने हांगकांग, चीन को मात दी ।

पूल ए में गत चैम्पियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त मिस्र ने कोलंबिया को 4 . 0 से हराया जबकि चौथी वरीयता प्राप्त मलेशिया ने पांचवीं वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलिया को 3 . 1 से मात दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).