Mumbai: मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला का यौन उत्पीड़न; अपराध के आठ घंटे बाद आरोपी पकड़ा गया
मुंबई के गिरगांव की रहने वाली महिला नवी मुंबई के बेलापुर की ओर जा रही थी, जहां उसे एक परीक्षा में शामिल होना था. अधिकारी ने बताया कि महिला बुधवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से हार्बर लाइन लोकल ट्रेन में सवार हुई. उन्होंने बताया कि ट्रेन के चलने के साथ ही एक व्यक्ति महिला डिब्बे में घुस गया, जो उस समय खाली था.
मुंबई: मुंबई की चलती लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में बुधवार सुबह 40-वर्षीय एक व्यक्ति ने 20-वर्षीया महिला का उस वक्त कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया, जब वह अकेली यात्रा कर रही थी. राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के करीब आठ घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
मुंबई के गिरगांव की रहने वाली महिला नवी मुंबई के बेलापुर की ओर जा रही थी, जहां उसे एक परीक्षा में शामिल होना था. अधिकारी ने बताया कि महिला बुधवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से हार्बर लाइन लोकल ट्रेन में सवार हुई. उन्होंने बताया कि ट्रेन के चलने के साथ ही एक व्यक्ति महिला डिब्बे में घुस गया, जो उस समय खाली था. Wife Mails Bomb Threat From Husband's ID: शातिर पत्नी ने पति की आईडी से IT कंपनी को भेजी बम की धमकी, जानें कैसे खुली पोल
अधिकारी ने कहा, "उसने कथित तौर पर सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशनों के बीच सुबह करीब 7:26 बजे महिला का यौन उत्पीड़न किया. जब महिला ने शोर मचाया तो वह व्यक्ति मस्जिद स्टेशन (सीएसएमटी के बाद अगला स्टेशन) पर उतरकर भाग गया."
अधिकारी ने कहा कि महिला ने जीआरपी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. अधिकारी ने बताया, ‘‘जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), अपराध शाखा और मुंबई पुलिस के कर्मियों के दलों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने मस्जिद स्टेशन के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की. बाद में आरोपी की पहचान की जा सकी और शाम करीब चार बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया."
अधिकारी के अनुसार, आरोपी दिहाड़ी मजदूर है और उसके खिलाफ बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

