एजेंसी न्यूज

Assam Flood: असम में लगभग 21 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित, आरएमसी ने अगले तीन दिन के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्य असम में पिछले कुछ दिन में भारी बारिश होने के बाद बाढ़ आई है. बुलेटिन में कहा गया कि फिलहाल कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है. इस बीच, गुवाहाटी में स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा कि अगले पांच दिन में पूर्वोत्तर में भारी बारिश होने का अनुमान है.

Assam Flood: असम में लगभग 21 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित, आरएमसी ने अगले तीन दिन के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
आसाम बाढ़ (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी: असम में लगभग 21 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बुधवार को एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार धेमाजी और लखीमपुर जिलों में बाढ़ के चलते 20,900 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि लखीमपुर में 20,700 जबकि धेमाजी में 160 लोगों पर प्रभाव पड़ा है.

बुलेटिन में कहा गया कि फिलहाल 19 गांव जलमग्न हैं जबकि 13.5 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसल खराब हो गई है. लखीमपुर, विश्वनाथ, दरांग, धेमाजी, दीमा हसाओ, डिब्रूगढ़ और गोलाघाट जिलों सहित अन्य जिलों में बाढ़ का पानी न केवल घरों में घुस गया है, बल्कि इससे तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. Cyclone Biparjoy Live Tracker: 165 KM की रफ्तार से गुजरात की ओर बढ़ रहा बिपरजॉय, लाइव ट्रैकर में देखें मूवमेंट-लोकेशन

पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्य असम में पिछले कुछ दिन में भारी बारिश होने के बाद बाढ़ आई है. बुलेटिन में कहा गया कि फिलहाल कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है. इस बीच, गुवाहाटी में स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा कि अगले पांच दिन में पूर्वोत्तर में भारी बारिश होने का अनुमान है.

केंद्र ने एक बयान में कहा, “अगले पांच दिन के दौरान बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर भारत की ओर निम्न-स्तर की दक्षिणी/दक्षिण-पश्चिमी तेज हवाएं चलने के कारण आर्द्रता उत्पन्न होने का अनुमान है. इसके प्रभाव में, अगले पांच दिन के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है.” आरएमसी ने अगले तीन दिन के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इसके बाद के दो दिन के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).