जरुरी जानकारी | चीन से आयातित कपड़ों में एजो रंजक की मौजूदगी की होगी जांच

नयी दिल्ली, 14 जून चीन से आयातित कपड़ों और उसके उत्पादों में एजो रंजक (डाई) की मौजूदगी की अब जांच की जाएगी जबकि ब्रिटेन से आने वाले इन उत्पादों को छूट दी जाएगी।

वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि एजो डाई की मौजूदगी के लिए जांच से छूट दिए जाने वाले देशों की सूची को संशोधित किया गया है। इस सूची में से सूची से चीन को निकाल दिया गया है।

विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) में उन देशों की एक सूची बनी हुई है जहां से आयातित कपड़ों और उसकी अन्य सामग्रियों में इस रंजक की उपस्थिति की जांच कराने से छूट मिली हुई है।

एजो रंजक का उपयोग मुख्य रूप से कपड़ा, फाइबर और चमड़ा उद्योगों में होता है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा संशोधित सूची में ब्रिटेन को शामिल कर लिया गया है जबकि चीन को सूची से हटा दिया गया है।

सूची में शामिल देशों में यूरोपीय संघ के देश, सर्बिया, पोलैंड, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)