हरियाणा के गोदाम से शराब गायब मामला: अनिल विज ने कहा, गहराई से जांच की जरूरत
विज ने कहा, ‘‘यह साधारण चोरी का मामला नहीं है। कब से यह सब हो रहा था ,यह काम किसकी शह पर हो रहा था, कहां से शराब आ रही थी, आबकारी कर की कितनी चोरी हुई क्योंकि दूसरे राज्यों में यहां की शराब मिली है, कौन से अधिकारी शामिल थे, इन सभी का पता लगाने के लिए गहराई से जांच की जरूरत है।’’