पूर्व पीएम मनमोहन सिंह AIIMS में भर्ती, सीएम अशोक गहलोत ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के एम्स, दिल्ली में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर बहुत चिंता हुई। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं,
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlotने रविवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की है. गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के एम्स, दिल्ली में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर बहुत चिंता हुई. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं.’’
राजस्थान से राज्यसभा सदस्य सिंह को बैचेनी की शिकायत होने पर रविवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के चलते AIIMS में भर्ती
अशोक गहलोत का ट्वीट:
Much worried to know former PM Dr. Manmohan Singh ji has been admitted to AIIMS. I wish him speedy recovery and pray for his good health and long life.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 10, 2020
वहीं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भर्ती करवाए जाने के बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद पार्टी के साथ ही देश की जनता उन्हें जल्द से जल्द ठीक होने की कमाना कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 12:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

