एजेंसी न्यूज

सहयोगी के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद खुद ही पृथक-वास पर गए पेंस जल्द काम पर लौटेंगे

प्रशासनिक अधिकारी ने बताया था कि पेंस स्वयं सबसे अलग रह रहे हैं। उनकी कोविड-19 की जांच ठीक आई है। प्रवक्ता डेविन ओ मेली ने कहा, ‘‘ उप राष्ट्रपति व्हाइट हाउस चिकित्सा इकाई की सलाह का पालन करेंगे।’’

सहयोगी के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद खुद ही पृथक-वास पर गए पेंस जल्द काम पर लौटेंगे

पेंस ने कोविड-19 की जांच कराई थी और संक्रमण नहीं होने की पुष्टि के बाद वह व्हाइट हाउस लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारी ने बताया था कि पेंस स्वयं सबसे अलग रह रहे हैं। उनकी कोविड-19 की जांच ठीक आई है। प्रवक्ता डेविन ओ मेली ने कहा, ‘‘ उप राष्ट्रपति व्हाइट हाउस चिकित्सा इकाई की सलाह का पालन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हर दिन उप राष्ट्रपति पेंस की रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हो रही है और वह कल व्हाइट हाउस लौट सकते हैं।’’

पेंस की प्रेस सचिव कैटी मिलर शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। व्हाइट हाउस परिसर में इस सप्ताह वायरस से संक्रमित पाई गईं वह दूसरी शख्स हैं।

पेंस दो महीने से अधिक समय से व्हाइट हाउस कोरोना वायरस कार्यबल का नेतृत्व कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति के बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने की जानकारी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).