लॉकडाउन का पालन कराने गये पुलिसकर्मियों पर हमला : सात पुलिसकर्मी घायल
अपर पुलिस अधीक्षक :कानपुर देहात: अनूप कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराने गये थे । भीड ने उन्हें डंडों से पीटा । पुलिसकर्मी किसी तरह हमलावरों से बचकर वहां से निकल सके ।
कानपुर, 10 मई कानपुर देहात में रसूलाबाद थानाक्षेत्र के तुलसीनगर में रविवार को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के नेतृत्व में किये गये भीड के हमले में एक वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल सहित सात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये । पुलिस टीम लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने गयी थी ।
अपर पुलिस अधीक्षक :कानपुर देहात: अनूप कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराने गये थे । भीड ने उन्हें डंडों से पीटा । पुलिसकर्मी किसी तरह हमलावरों से बचकर वहां से निकल सके ।
कुमार ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है ।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए रसूलाबाद थाने के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह अपने सहयोगियों के साथ गश्त पर थे।
पुलिस ने बिना मास्क लगाये कई लोगों को पकडा, जिनमें कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सरमन सिंह, तिरान सिंह, बलवान सिंह शामिल थे ।
एएसपी ने बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की और डंडों से उनकी पिटाई कर दी । पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए वहां से भागना पडा । हमलावरों ने पुलिस पर पथराव भी किया ।
घटना के बाद जब भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो हमलावर फरार हो चुके थे । घायल पुलिसकर्मियों के नाम सुखबीर सिंह :वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर:, संजीव कुमार और उमेश शर्मा :दोनों सब इंस्पेक्टर:, कांस्टेबल विनोद कुमार, अवनीश कुमार, जया यादव और दिव्या हैं ।
रसूलाबाद थानाप्रभारी तुलसीराम पाण्डेय ने बताया कि सरमन सिंह, तिरान सिंह और बलवान सिंह सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।
पाण्डेय ने बताया कि इस सिलसिले में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है ।
उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकडने के प्रयास जारी हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

