मप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नए मामले, आंकड़ा 3,614 तक पहुंचा
मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों मौत हुयी है। इनमें इंदौर में दो और भोपाल एवं धार में एक—एक की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 215 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 89 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 45, भोपाल में 30, खरगोन में आठ, देवास एवं खंडवा में सात—सात, जबलपुर एवं बुरहानपुर में पांच-पांच, मंदसौर में चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन—तीन, धार में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, सागर, आगर मालवा, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।