एजेंसी न्यूज

झारखंड में प्रवासी कामगारों को लेकर जा रहे वाहन की ट्रक से भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

वाहन झारखंड के जमशेदपुर से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जा रहा था। इस दौरान रामगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर ट्रक से भिड़ने के बाद वह 20 फुट गहरे नाले में जा गिरा।

झारखंड में प्रवासी कामगारों को लेकर जा रहे वाहन की ट्रक से भिड़ंत, तीन लोगों की मौत
जमात

रामगढ़ (झारखंड), 10 मई झारखंड के रामगढ़ जिले में प्रवासी कामगारों को ले जा रहे एक वाहन की ट्रक से भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

वाहन झारखंड के जमशेदपुर से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जा रहा था। इस दौरान रामगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर ट्रक से भिड़ने के बाद वह 20 फुट गहरे नाले में जा गिरा।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है सात प्रवासी कामगारों को ले जा रहे वाहन चालक का एक मोटर साइकिल सवार को बचाते समय अपने वाहन से संतुलन खो गया था।

उन्होंने कहा कि वाहन और ट्रक के बीच में आए मोटरसाइकिल सवार की भी मौत हो गई। बाकी दो मृतकों की पहचान की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि घायलों में अधिकतर प्रवासी कामगार हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें रांची में सरकार द्वारा संचालित राजेन्द्र चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया।

जमशेदपुर और मुजफ्फरनगर के बीच की दूरी करीब 1,400 किलोमीटर की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).