एजेंसी न्यूज

केंद्र ने दिल्ली सरकार से डा. पैसी की चिकित्सा निदेशक पद पर नियुक्ति तत्काल वापस लेंने को कहा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिल्ली सरकार से इस मामले में 10 दिन में एक स्पष्टीकरण मांगा है। मंत्रालय द्वारा पत्र चार मई को जारी किया गया था।

केंद्र ने दिल्ली सरकार से डा. पैसी की चिकित्सा निदेशक पद पर नियुक्ति तत्काल वापस लेंने को कहा
जमात

नयी दिल्ली, 10 मई केंद्र ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह डा. जे सी पैसी की लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा निदेशक तौर पर नियुक्ति को उनकी आयु को देखते हुए तत्काल वापस ले।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिल्ली सरकार से इस मामले में 10 दिन में एक स्पष्टीकरण मांगा है। मंत्रालय द्वारा पत्र चार मई को जारी किया गया था।

डा. पैसी को गत 26 मार्च को दिल्ली सरकार संचालित अस्पताल का चिकित्सा निदेशक नियुक्त किया गया था।

वह 26 जून 2018 को 62 वर्ष के हो गए थे।

नौ अक्टूबर 2018 की तिथि वाले मंत्रालय के आदेश में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि संबंधित प्रशासनिक इकाई / मंत्रालय यह सुनिश्चित कर सकता है कि 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले अधिकारियों को प्रशासनिक पदों का प्रभार नहीं सौंपा जाए और उनकी सेवानिवृत्ति / कार्यकाल पूरा होने आदि तक उन्हें गैर-प्रशासनिक पदों पर बरकरार रखा जाएगा।

पत्र में लिखा है, ‘‘निर्देशों के बावजूद, पैसी को प्रशासनिक पद पर नियुक्त किया गया।’’

इसमें कहा गया है कि डा. पैसी की एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक पद पर नियुक्ति को ‘‘तत्काल वापस लिया जाए’’ और ‘‘उन्हें किसी गैर प्रशासनिक पद पर नियुक्त किया जाए।’’

दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल कोविड-19 के इलाज के लिए एक निर्धारित अस्पताल है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).