एजेंसी न्यूज

‘ममता कहां हैं?’, पश्चिम बंगाल भाजपा ने पूछा सवाल

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि राज्य अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है लेकिन मुख्य सचिव राजीव सिन्हा भी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं।

‘ममता कहां हैं?’, पश्चिम बंगाल भाजपा ने पूछा सवाल
जमात

कोलकाता, 10 मई पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रविवार को आरोप लगाया कि वह “छिप गयी हैं” और उनके मंत्री कोविड-19 से जुड़े मामलों का आरोप केंद्र पर मढ़ने के लिये “चिल्ला” रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि राज्य अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है लेकिन मुख्य सचिव राजीव सिन्हा भी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री “छिप गई हैं” और उनके मंत्री कोविड-19 से जुड़ी विभिन्न स्थितियों और देश के अन्य हिस्सों में फंसे राज्य के प्रवासी कामगारों के दर्द को लेकर केंद्र पर आरोप मढ़ने के लिये चिल्ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने अन्य राज्यों में फंसे बंगाल के लोगों को वापस लाने के लिये आठ विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है।

सिन्हा ने आरोप लगाया, “राज्य में कोरोना वायरस संकट के बीच मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कहां चले गए? इस स्थिति में दोनों की तरफ से कोई संवाद या बयान नहीं आया है।”

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में जब राज्य के सैकड़ों लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की सरकार पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए।

गृह सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने शनिवार को कहा कि राज्य में वायरस संक्रमण के अब तक 1786 मामले सामने आ चुके हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 100 के करीब पहुंच रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).