कोहली ने मुश्किल के हर समय में नागरिकों की मदद के लिए महाराष्ट्र पुलिस की तारीफ करते हुए लोगों से सोशल मीडिया में अपनी डीपी पर पुलिस का प्रतीक चिह्न को लगाने का आग्रह किया.
उन्होंने कहा कि 2021 बेहतरीन रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस जांच किट के जरिए ढाई घंटे की एक पाली में 90 नमूनों की जांच की जा सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य पेशेवर बीमारी के मद्देनजर ज्यादा तेजी से अगले जरूरी कदम उठा सकेंगे।
इसके बाद खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने आश्वासन दिया कि लॉकडाउन हटने के बाद एलीट खिलाड़ी अभ्यास शुरू कर सकते हैं।
पुलिस के अनुसार यह झड़प शनिवार रात मथुरा-भरतपुर सीमा पर हुई। आरोप है कि राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने मथुरा की सीमा पर लगा बैरियर तोड़ डाला जिससे कई श्रमिक बिना जांच के मथुरा में प्रवेश कर गए। रविवार सुबह मथुरा जिले के आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और भरतपुर में पुलिस के अधिकारियों से बात कर मामले को शांत कराया।
यहां जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार ताजा मामलों में से 35 मामले रूपनगर, आठ-आठ मामले अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब, सात मोहाली के और एक-एक मामले अमृतसर, कपूरथला और पटियाला के हैं।
इन तीन लोगों को मिला कर विदेश से राज्य में लौटे कुल पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं जिन्हें केन्द्र सरकार की ‘वंदे भारत मिशन’ योजना के तहत खाड़ी देश से स्वदेश वापस लाया गया है।
महिला शिक्षक को दो मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चार मई को उसकी मौत हो गई जबकि पांच मई को आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पायी गई। बीमारी से उसके पति की तीन मई को मौत हुई थी।
सूत्रों ने बताया कि पहली घटना पांच मई देर शाम पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई जिसमें भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच गतिरोध अगली सुबह बातचीत के बाद समाप्त हुआ।
भारत छह टीमों की इस प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहा जबकि उसकी टीम में विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हंपी और डी हरिका जैसे खिलाड़ी थी।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा को देखते हुए सरकार को उन्हें बचाना चाहिए क्योंकि उन लोगों के पास घर पहुंचने के लिये सैकड़ों किमी पैदल चलने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
कृषि मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘नौ राज्यों - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 2.74 लाख टन चना खरीदा गया।’’
गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 334 'सुपर स्प्रेडर' (बड़ी संख्या में दूसरे लोगों को संक्रमित करने वाले) का अब तक पता चला है और इसी मुख्य वजह से 15 मई तक किराना एवं सब्जी की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी, 'सुपर-स्प्रेडर’ संक्रामक रोग वाहक हैं जो बड़ी संख्या में लोगों में संक्रमण का प्रसार कर सकते हैं .
सूत्रों ने बताया कि पहली घटना में पांच मई देर शाम पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई और दोनों पक्षों के बीच गतिरोध अगली सुबह बातचीत के बाद समाप्त हुआ।
कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के कारण देश भर में 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के कारण दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) गुरुद्वारों में करीब 50 लाख बेघर, प्रवासी अथवा बुजुर्गों को मुफ्त में खाना खिला रहा है।
चन्नी आनंद, मुख्तार खान और डार यासिन तीन भारतीय फोटो पत्रकार हैं जिन्हें कश्मीर पर उनकी फोटोग्राफी के लिये फीचर फोटोग्राफी श्रेणी में 2020 का पुलित्जर पुरस्कार दिया गया है।
दक्षिण पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार ऊधमपुर के लिए ट्रेन चिकबनावर से दोपहर साढ़े 12 बजे 985 यात्रियों के साथ रवाना हुई।
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कर्ज के लिए रिजर्व बैंक से नोट निकाले जाने के विचार का समर्थन किया था। उन्होंने इस असाधारण समय में गरीबों व प्रभावितों तथा अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिये सरकारी कर्ज के लिए रिजर्व बैंक द्वारा अतिरिक्त नोट जारी किए जाने और राजकोषीय घाटे की सीमा बढ़ाने की वकालत की।
ये मजदूर महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं तेलंगाना से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इनमें से पांच मजदूरों की मौत कथित रूप से भीषण गर्मी एवं अत्यधिक थकान के बाद तबीयत खराब होने के बाद हुई है, जबकि छह मजदूरों की मौत नरसिंहपुर जिले में एक ट्रक के पलट जाने से हुई। इस सड़क हादसे में 14 अन्य मजदूर घायल भी हुए।