एजेंसी न्यूज

नेफेड ने लॉकडाउन के बीच जारी रखी है दलहन,तिलहन की खरीद

कृषि मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘नौ राज्यों - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 2.74 लाख टन चना खरीदा गया।’’

नेफेड ने लॉकडाउन के बीच जारी रखी है दलहन,तिलहन की खरीद
जमात

नयी दिल्ली, 10 मई सरकार ने रविवार को कहा कि सहकारी संस्था नेफेड ने चालू रबी विपणन सत्र में विभिन्न राज्यों से अब तक 3.40 लाख टन सरसों और 2.74 लाख टन चने की खरीद की है। यह एजेंसी मौजूदा लॉकडाउन के बीच समर्थन मूल्य पर किसानों से दलहन और तिलहन की खरीद जारी रखे हुए है।

कृषि मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘नौ राज्यों - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 2.74 लाख टन चना खरीदा गया।’’

इसके अलावा नेफेड ने पांच राज्यों - राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा से 3.40 लाख टन सरसों खरीदी है। तेलंगाना से लगभग 1,700 टन सूरजमुखी की खरीद की गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक आठ राज्यों - तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा से 1.71 लाख टन अरहर की खरीद की गई है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान किसानों की मदद करने और कृषि गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नियमित रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

नेफेड सरकार की ओर से किसानों से दलहन और तिलहन की खरीद करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).