एजेंसी न्यूज

अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा, अर्थव्यवस्था जल्द अपनी पहले की दिशा में वापसी करेगी

उन्होंने कहा कि 2021 बेहतरीन रहेगा।

अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा, अर्थव्यवस्था जल्द अपनी पहले की दिशा में वापसी करेगी

वाशिंगटन, 10 मई अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने के कारण उनके देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है लेकिन उसके तीसरी या चौथी तिमाही में वापसी करने की उम्मीद है ।

उन्होंने कहा कि 2021 बेहतरीन रहेगा।

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो महीनों में करीब 80,000 लोगों की जान जा चुकी है, और 13 लाख अन्य लोग संक्रमित हैं। इस कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था में ठहराव आ गया है।

म्नुचिन ने फॉक्स न्यूज को बताया, ‘‘अमेरिकी कारोबार की कोई गलती नहीं है। इसमें अमेरिकी श्रमिकों की कोई गलती नहीं है। यह एक वायरस के चलते है। यही वजह है कि राष्ट्रपति और मैं इससे उबरने में अमेरिकी श्रमिकों की मदद करने के लिए सबसे बड़े आर्थिक कार्यक्रम को लागू करने के लिए दृढ़ थे।’’

पिछले दो महीनों में 3.3 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने अपनी नौकरी खो दी है। वहां पूरा यात्रा और पर्यटन उद्योग ध्वस्त हो गया है। विनिर्माण में ठहराव आ गया है और कार्यालय बंद हो गए हैं। अमेरिका में बेरोजगारी दर सबसे अधिक है।

म्नुचिन ने कहा, ‘‘संक्रमण की संख्या में सुधार से पहले शायद और बुरी होगी, इसलिए हम अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारी तीसरी तिमाही बेहतर होगी। हमारी चौथी तिमाही बेहतर होगी। और अगला साल एक बेहतरीन साल होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).