विशेष आर्थिक पैकेज देश के युवा एवं किसान सहित सभी वर्गो को राहत देगा: चौहान
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार रात कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने तथा किसानों, श्रमिकों, मध्यमवर्ग समेत समाज के सभी प्रभावित वर्गों और क्षेत्रों को राहत देने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की।