विशेष आर्थिक पैकेज देश के युवा एवं किसान सहित सभी वर्गो को राहत देगा: चौहान
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार रात कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने तथा किसानों, श्रमिकों, मध्यमवर्ग समेत समाज के सभी प्रभावित वर्गों और क्षेत्रों को राहत देने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
भोपाल, 12 मई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित वर्गों और क्षेत्र को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज का स्वागत किया और कहा कि यह पैकेज देश के युवा एवं किसान सहित सभी वर्गो को राहत देगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार रात कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने तथा किसानों, श्रमिकों, मध्यमवर्ग समेत समाज के सभी प्रभावित वर्गों और क्षेत्रों को राहत देने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
मोदी की घोषणा के तुरंत बाद चौहान ने ट्विटर पर लिखा, '' आत्मनिर्भरता, आत्मबल और आत्मविश्वास। यही तो भारत की असली पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश की 130 करोड़ जनता कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से ही सशक्त विश्व का निर्माण होगा, प्रधानमंत्री मोदी के इस स्वप्न को साकार करने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।''
उन्होंने कहा, ''आत्मनिर्भर भारत बनाने की ओर बड़ा कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रूपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, जिसके लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं।''
चौहान ने कहा, ''यह पैकेज देश के युवा, किसान और सभी वर्गो को राहत देगा और देश पहले से कहीं अधिक सशक्त बनकर उभरेगा।''
उन्होंने लिखा, ''जहां एक ओर बड़े-बड़े और शक्तिशाली देशों की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर मोदी ने 20 लाख करोड़ रूपये का संबल घोषित कर विश्व को संदेश दिया है कि भारत न सिर्फ हर चुनौती का सामना करने को तैयार है, बल्कि उससे लड़ने के लिए हमारे पास एक सशक्त रोडमैप भी है।''
चौहान ने कहा, ''मोदी जी आपके चट्टानी इरादों की तरह मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश अपना शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। आपके नेतृत्व में हम सब इस नये मील के पत्थर को पार करने के लिए प्राण-प्रण से प्रयास करेंगे।''
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

