पंजाब में कोविड-19 संक्रमण के 37 नये मामले, एक की मौत
राज्य सरकार के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिस व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई वह पहले से एचआईवी और तपेदिक से ग्रसित था। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
चंडीगढ़, 12 मई पंजाब में मंगलवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई और 37 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जिसमें 14 रेलवे पुलिसकर्मी हैं। राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1,914 हो गई।
राज्य सरकार के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिस व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई वह पहले से एचआईवी और तपेदिक से ग्रसित था। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार लुधियाना में रेलवे सुरक्षा बल के 16 में से 14 जवान कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।
बुलेटिन कहा में गया है कि नये मामलों में नौ जालंधर के, आठ फतेहगढ़ साहिब के, एक-एक फाजिल्का, पटियाला, अमृतसर और कपूरथला का है।
इसमें बताया गया कि जालंधर में दो और मोहाली में एक व्यक्ति को कोविड-19 के संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब 171 हो गई है। राज्य में 1,711 मरीज उपचाराधीन हैं।
बुलेटिन के मुताबिक, अमृतसर में कोविड-19 के सबसे अधिक 297 मामले हैं जबकि जालंधर में 197, तरनतारन में 158, लुधियाना में 143, गुरदासपुर में 122, एसबीएस नगर में 103, मोहाली में 102, पटियाला में 99, होशियारपुर में 91, संगरूर में 88, मुक्तसर में 65, मोगा में 59, रूपनगर में 56, फतेहगढ़ साहिब में 55, फरीदकोट में 46, फिरोजपुर में 44, फजिल्का में 41,बठिंडा में 40, मानसा में 32, पठानकोट में 29, कपूरथला में 26 और बरनाला में 21 मामले सामने आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

