अमिताभ बच्चन की ‘डॉन’ के 42 साल पूरे
सलीम-जावेद द्वारा लिखी गई पटकथा का चंद्र बारोट ने निर्देशन किया था। इस फिल्म में अमिताभ डबल-रोल में थे। बाद में यह फिल्म अपनी कहानी, जबरदस्त संगीत, जोरदार अभिनय और अनोखे संवादों के कारण सुपरहिट हो गई।
मुंबई, 12 मई महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म'डॉन' को 12 मई को रिलीज हुए 42 वर्ष हो गए। इस मौके पर बिग बी ने बताया कि 1978 में इसकी रिलीज के समय इसके शीर्षक की वजह से कोई वितरक फिल्म को खरीदने के लिए तैयार नहीं था जिससे उन्हें बहुत निराशा हुई थी।
सलीम-जावेद द्वारा लिखी गई पटकथा का चंद्र बारोट ने निर्देशन किया था। इस फिल्म में अमिताभ डबल-रोल में थे। बाद में यह फिल्म अपनी कहानी, जबरदस्त संगीत, जोरदार अभिनय और अनोखे संवादों के कारण सुपरहिट हो गई।
अमिताभ ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में फिल्म से जुड़ी कई अनुठी बातें बतायी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के नाम और एक अंतर्वस्त्र कंपनी के नाम में भ्रमित हो कर वितरक इसे अस्वीकार कर देते थे।
बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा था- 'डॉन को नरीमन ईरानी ने बनाया था। फिल्म के निर्माता नरीमन ए. ईरानी ने राजकमल स्टुडियो में शूटिंग के दौरान एक बच्चे की जान बचाई थी। नरीमन बच्चे को बचाते हुए घायल हो गए थे। उनकी हड्डी टूट गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। सर्जरी हुई। वे ठीक हुए लेकिन बाद में इस हादसे से हुई कई शारीरिक समस्याओं के कारण वे इस दुनिया से चले गए।
बच्चन ने बताया कि फिल्म के गाने ‘खईके पान’ का मशहूर डांस स्टेप दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने बिग बी के बेटे अभिषेक से प्रेरित होकर सुझाया था।
बच्चन ने कहा कि सालों तक इस फिल्म और इसके संगीत का लोगों में अलग ही प्रभाव रहा।
उन्होंने कहा, “जावेद साहेब ने आज सुबह संदेश भेजा कि हूजूर 42 साल हो गए ‘डॉन’ को , हद हो गई। सच में हद हो गई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

