उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने आरोग्य सेतु एप के उपयोग पर सवाल उठाया
उन्होने कहा कि यह (एप) इस प्रकार का पैबंदकारी है जो नागरिकों को फायदा पहुंचाने के बजाय उनकी चिंता बढ़ाएगी।
दिल्ली, 12 मई उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी एन श्रीकृष्ण ने कोविड-19 के मरीजों का पता लगाने में मदद के लिए लाये गये मोबाइल एप आरोग्य सेतु के संबंध में डाटा के संभावित उल्लंघन को लेकर सवाल खड़ा किया है।
उन्होने कहा कि यह (एप) इस प्रकार का पैबंदकारी है जो नागरिकों को फायदा पहुंचाने के बजाय उनकी चिंता बढ़ाएगी।
न्यायमूर्ति श्रीकृष्णा ने कहा कि यह बिल्कुल आपत्तिजनक है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों का पता लगाने वाले इस एप पर ऐसा आदेश कार्यकारी स्तर पर जारी किया गया।
पूर्व न्यायाधशीश ने सोमवार को दक्ष द्वारा ‘डाटा शासन एवं लोकतांत्रिक मूल्य’ पर आयोजित वेबीनार में कहा, ‘‘ ऐसे आदेश को संसदीय कानून से समर्थन प्राप्त होना चाहिए जो सरकार को ऐसा आदेश जारी करने के लिए अधिकृत करेगा।’’
उन्होंने कहा कि उपयुक्त कानून के अभाव में डाटा उल्लंघन की स्थिति में व्यवस्था में कोई जवाबदेही नहीं है।
न्यायमूर्ति श्रीकृष्णा उस विशेषज्ञ समिति के अगुवा थे जिसने निजी डाटा सुरक्षा विधेयक का प्रारूप तैयार किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

