गुजरात की प्रधान सचिव, स्वास्थ्य जयंती रवि ने बताया कि 191 लोग को इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, राज्य में अभी तक कुल 4,499 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
कोहली देश के शीर्ष फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सत्र कर रहे थे।
यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
वीडियो में से दिख रही दो लड़कियों की हत्या कर दी गयी जबकि तीसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है. पुलिस के अनुसार तीसरी लड़की जीवित है लेकिन उसकी जान को खतरा हो सकता है.
जिला सर्विलांस अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को कोविड-19 के संदिग्ध 107 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट आई। उनमें 8 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जबकि 99 लोगों की रिपोर्ट से उनमें संक्रमण सामने नहीं आया।
दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना आदि राज्यों से हजारों प्रवासी कामगार रोज उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में पहुंचने के लिये छत्तीसगढ़ से गुजर रहे हैं।
आप नेता के वकील मोहम्मद इरशाद ने कहा कि अदालत ने तय किया कि जांच के लिए अब जारवाल और सह-आरोपी कपिल नागर की और पुलिस हिरासत की जरूरत नहीं है, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
नेतन्याहू (70) ने बुधवार को राष्ट्रपति रुवन रिवलिन और ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के अध्य्क्ष बेनि गांट्ज को भेजे पत्रों में सरकार बनाने में सफलता की औपचारिक रूप से घोषणा की थी। गांट्ज अस्थायी तौर पर नेसेट (इज़राइली संसद) के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 91 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 828 हो गई है।
कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने परिवारों के साथ देश के प्रमुख शहरी औद्योगिक केंद्रों से अपने गृह राज्यों की ओर जा रहे हैं। अक्सर वे पैदल जाते हुए या अन्य वाहनों में दिख रहे हैं।
एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कुल 109 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। अब तक राज्य में कुल 1,366 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
गैर निरूद्ध क्षेत्रों में नाई की दुकानें, सैलून और स्पा भी खुलेंगे और ई-कॉमर्स कंपनियां गैर जरूरी सामानों की आपूर्ति भी करेंगी।
उन्होंने कहा कि संक्रमितों में शामिल कुछ लोग इसी ट्रेन से गोवा पहुंचे थे।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान पालन किये जाने वाले दिशानिर्देशों में से एक में लिखा गया है, ‘‘खेल परिसर और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जायेगी, हालांकि दर्शकों को अनुमति नहीं होगी। ’’
देश में रविवार को कोरोना वायरस के लगभग पांच हजार मामले सामने आये हैं।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का विभाग भी संभाल रहे गडकरी ने एमएसएमई के लिए प्रभावशाली मूल्यांकन की खोज करने का आह्वान किया और प्रतिभागियों से एमएसएमई के हिस्से के रूप में घोषित पैकेज, ‘फंड ऑफ फंड’ के प्रभावी क्रियान्वयन के संदर्भ में सुझाव देने के लिए भी कहा। वह बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल और एमएम एक्टिव सांइस-टेक कम्युनिकेशन के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से “एमएसएमई पर कोविड-19 का प्रभाव” और 20 लाख करोड़ के पैकेज के बारे में चर्चा कर रहे थे।
वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये प्रोत्साहन पैकेज की पांचवी और अंतिम किस्त की जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश सरकार से विशेष अनुमति लेने के बाद सूद ने शनिवार को प्रवासी मजदूरों के लिए और बसों का इंतजाम किया।
उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मार्च के अंतिम हफ्ते से एहतियाती तौर पर कैदियों को जेलों से छोड़ना शुरू किया गया था और अगले कुछ दिनों में और कैदी बाहर आ सकते हैं। उन्हें जमानत या पैरोल शुरुआत के 45 से 60 दिन के लिए दी जा रही है और यह अवधि बढ़ाई जा सकती है।