Mumbai Indians vs Chennai Superkings, TATA Indian Premier League 2026 33rd Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीतकर आ रही है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमों को अपने दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से 23 अप्रैल को होगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दो मुकाबले जीते हैं और चार में शिकस्त झेली है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी दो ही मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. अब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (MI vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था. आंकड़ों के अनुसार मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. टीम के पास सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रोहित शर्मा जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम संतुलित नजर आती है. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
टाटा आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और पिछले मैच में शतक भी जड़ चुके हैं. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज लगातार विकेट निकाल रहे हैं.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स (MI vs CSK Records And Milestones)
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 4500 रन पूरे करने के लिए 68 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 950 चौके पूरे करने के लिए तीन चौकों की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को 4500 रन पूरे करने के लिए 21 रन की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 350 विकेट पूरे करने के लिए चार विकेट की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को 12500 रन पूरे करने के लिए 53 रन की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा को 4500 रन पूरे करने के लिए 57 रन की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज नमन धीर को 100 चौके पूरे करने के लिए आठ चौकों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के घातक बल्लेबाज संजू सैमसन को 5000 रन पूरे करने के लिए 104 रन की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 100 छक्के पूरे करने के लिए चार छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 200 छक्के पूरे करने के लिए सात छक्कों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में चेन्नई सुपरकिंग्स के घातक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को 250 छक्के पूरे करने के लिए छह छक्कों की जरूरत है.
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY