एजेंसी न्यूज

प्रवासियों को घर पहुंचाने में मदद जारी रखेंगेः सोनू सूद

उत्तर प्रदेश सरकार से विशेष अनुमति लेने के बाद सूद ने शनिवार को प्रवासी मजदूरों के लिए और बसों का इंतजाम किया।

प्रवासियों को घर पहुंचाने में मदद जारी रखेंगेः सोनू सूद
जमात

मुंबई, 17 मई अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अपने घर वापस नहीं जा सकने वाले प्रवासियों की दुर्दशा देखकर दुख होता है और वह उन्हें वापस भेजने के लिए सबकुछ करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार से विशेष अनुमति लेने के बाद सूद ने शनिवार को प्रवासी मजदूरों के लिए और बसों का इंतजाम किया।

अभिनेता ने महाराष्ट्र से कर्नाटक के गुलबर्ग जाने वाले कामगारों के लिए बसों का प्रबंध भी कराया था।

सूद ने एक बयान में कहा, " यह मेरे लिए एक बेहद भावनात्मक यात्रा रही है। घरों से दूर सड़कों पर चलते इन प्रवासियों को देखकर मुझे दुख होता है।"

उन्होंने कहा, " जब तक अंतिम प्रवासी अपने परिवार और प्रियजनों से नहीं मिल जाता, तब तक मैं प्रवासियों को घर भेजना जारी रखूंगा। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। "

प्रबंधों के अनुरूप वडाला से लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए और झारखंड तथा बिहार के लिए कई बसें रवाना हुई हैं।

इससे पहले अभिनेता ने पंजाब के डॉक्टरों के लिए 1,500 पीपीई किट दान दी थीं और मुंबई का अपना होटल स्वास्थ्यकर्मियों के रहने के लिए उपलब्ध कराया था।

सूद रमजान के पवित्र महीने में भिवंडी इलाके में हजारों वंचित और प्रवासियों को खाद्य किट उपलब्ध करा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).