एजेंसी न्यूज

पंजाब में कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत, संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,964 हुए

एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कुल 109 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। अब तक राज्य में कुल 1,366 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

पंजाब में कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत, संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,964 हुए
जमात

चंडीगढ़, 17 मई पंजाब में छह साल के एक लड़के सहित कोविड-19 के तीन और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में इस महामारी से अब तक कुल 35 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संक्रमण के 18 नये मामले सामने आने के साथ कुल मामले बढ़ कर 1,964 हो गये हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कुल 109 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। अब तक राज्य में कुल 1,366 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

इसमें कहा गया है कि राज्य में रविवार को संक्रमण के 18 नये मामले सामने आये। इसके साथ, कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़ कर 563 हो गई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार को लुधियाना के एक अस्पताल में छह साल के एक लड़के की मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से संक्रमित था। वह लीवर की बीमारी से भी ग्रसित था।

बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 के नये मामलों में अमृतसर में छह, लुधियाना में पांच, फरीदकोट में पांच और एसबीएस नगर में तीन मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही, कुल मामले बढ़ कर 1,964 हो गये हैं।

पंजाब में इस महामारी से अब तक 35 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).