केरल में कोविड-19 के 14 नये मामले; संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 601 हुई
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि मलप्पुरम के चार, पलक्कड़, कोझिकोड और कन्नूर के दो-दो, कोल्लम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और कासरगोड जिलों के एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।