एजेंसी न्यूज

ओडिशा सरकार ने स्वास्थ्य सचिव के स्थानांतरण को टाला

अधिसूचना में कहा गया है कि 1993 बैच के आईएएस अधिकारी धल का स्थानांतरण 13 मई को ऊर्जा विभाग में कर दिया गया था लेकिन आपदा को देखते हुए वह पदभार ग्रहण नहीं कर सके।

ओडिशा सरकार ने स्वास्थ्य सचिव के स्थानांतरण को टाला
जमात

भुवनेश्वर, 17 मई ओडिशा की सरकार ने चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ को देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव एन. बी. धल सहित दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण को टाल दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

अधिसूचना में कहा गया है कि 1993 बैच के आईएएस अधिकारी धल का स्थानांतरण 13 मई को ऊर्जा विभाग में कर दिया गया था लेकिन आपदा को देखते हुए वह पदभार ग्रहण नहीं कर सके।

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के बीच धल के स्थानांतरण से सत्ता के गलियारे और नौकरशाही के स्तर पर कई तरह की कयासबाजी शुरू हो गई थी।

इसने कहा कि इसी तरह से चक्रवात को देखते हुए बी पी सेठी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त करने का मामला भी टाल दिया गया।

अधिसूचना में कहा गया है कि दोनों मामलों में अगले आदेश तक नियुक्तियां टाल दी गई हैं।

दोनों अधिकारी अपने वर्तमान पदों पर अब भी काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).