एजेंसी न्यूज

नीदरलैंड के भारतीय तकनीक विशेषज्ञ की क्रिकेट ऐप से खिलाड़ियों और कोचों को हो रहा फायदा

नीदरलैंड में रहने वाले चेन्नई के तकनीकी विशेषज्ञ मधन राज ने ‘लुडिमोस’ नामक ऐप को जारी किया है। खिलाड़ी इस ऐप के माध्यम से अपने खेल के वीडियों को अपलोड कर विशेषज्ञ से सलाह मांग सकते हैं।

नीदरलैंड के भारतीय तकनीक विशेषज्ञ की क्रिकेट ऐप से खिलाड़ियों और कोचों को हो रहा फायदा

चेन्नई, 17 मई कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण जब खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी गतिविधियां को जारी रखने में परेशानी हो रही है, ऐसे में एक ऐप खिलाड़ियों और कोचों को खेल के संपर्क में रहने में मदद कर रहा है।

नीदरलैंड में रहने वाले चेन्नई के तकनीकी विशेषज्ञ मधन राज ने ‘लुडिमोस’ नामक ऐप को जारी किया है। खिलाड़ी इस ऐप के माध्यम से अपने खेल के वीडियों को अपलोड कर विशेषज्ञ से सलाह मांग सकते हैं।

इस ऐप का कई इस्तेमाल जाने-माने नाम करते है। इसमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर डेविड नोसवर्थी भी है जिन्होंने एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी को कोचिंग दी है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के वीडियो विश्लेषक प्रसन्ना अगोरम, पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच मार्क कोल्स और तमिलनाडु और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी विद्युत शिवरामकृष्णन भी इस उपयोग करने वालों में शामिल हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर मधन राज ने कहा, ‘‘ कुछ साल पहले जब मेरा बल्लेबाजी फार्म खराब हो गया तब मैंने वीडियो विश्लेषण का बहुत उपयोग किया।’’

इस मंच के जरिये खिलाड़ी दूसरे देश के कोच से तकनीकी समस्या का समाधान कर सकते है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके अलावा, हमारे शोध से पता चला कि एसोसिएट देशों और प्रमुख क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच क्रिकेट का अंतर बहुत बड़ा है। इस ऐप के जरिये एसोसिएट देश के खिलाड़ी दूसरे देश के कोच से मदद ले सकते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अच्छा बनने के लिए आपको अच्छे से सीखना होगा। जिसमें यह ऐप मदद करेगा। इससे क्लब स्तर के खिलाड़ियों को भी फायदा होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).