गले मिलने और चुंबन लेने की घटनाओं के बाद बुंदेसलीगा में बरती जा सकती है सख्ती

जर्मन लीग कोरोना वायरस के कारण दो महीने तक ठप्प रहने के बाद शनिवार को फिर से शुरू हुई तथा क्लबों ने जर्मन सरकार के स्वच्छता को लेकर अपनाये गये नियमों का पालन करने पर सहमति जतायी थी।

बावरिया प्रांत के मंत्री मार्कस सोडेर ने प्रसारक स्पोर्ट1 से कहा, ‘‘फुटबालर रोल मॉडल होते हैं, इसलिए हमें दिशानिर्देशों पर कायम रहना चाहिए और अगले सप्ताह से इन पर ध्यान देना चाहिए। ’’

बुंदेसलीगा पहली यूरोपीय लीग है जो कोविड-19 महामारी के दौरान फिर से शुरू हुई है। खिलाड़ियों को जहां तक संभव हो संपर्क में आने से बचने के लिये कहा गया है विशेषकर गोल का जश्न मनाते समय लेकिन कुछ अवसरों पर इसे नजरअंदाज किया गया।

हेरथा बर्लिन के मार्को ग्रुसिज ने अपनी टीम की होफेनहीम के खिलाफ 3-0 से जीत के दौरान अपने साथी डेड्रिक बोयटा के गाल पर चुंबन लिया था।

हेरथा के खिलाड़ियों के इस तरह से नियम तोड़ने पर सोडेर ने कहा, ‘‘मुझे यह कतई पसंद नहीं है। ’’

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)