क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से 23 अप्रैल को होगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दो मुकाबले जीते हैं और चार में शिकस्त झेली है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी दो ही मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. अब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Chennai Superkings, TATA Indian Premier League 2026 33rd Match Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीतकर आ रही है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमों को अपने दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से 23 अप्रैल को होगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दो मुकाबले जीते हैं और चार में शिकस्त झेली है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी दो ही मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. अब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (MI vs CSK Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था. मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम को मजबूती देंगे.

दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम संतुलित नजर आती है. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच पर सट्टा बाजार गर्म (MI vs CSK Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में मुंबई इंडियंस की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2026 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).