राहत पैकेज, एमएसएमई की नई परिभाषा से उद्योग को बहुत बढ़ावा मिलेगा: गडकरी
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का विभाग भी संभाल रहे गडकरी ने एमएसएमई के लिए प्रभावशाली मूल्यांकन की खोज करने का आह्वान किया और प्रतिभागियों से एमएसएमई के हिस्से के रूप में घोषित पैकेज, ‘फंड ऑफ फंड’ के प्रभावी क्रियान्वयन के संदर्भ में सुझाव देने के लिए भी कहा। वह बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल और एमएम एक्टिव सांइस-टेक कम्युनिकेशन के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से “एमएसएमई पर कोविड-19 का प्रभाव” और 20 लाख करोड़ के पैकेज के बारे में चर्चा कर रहे थे।
नयी दिल्ली, 17 मई केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री (एमएसएमई) नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई, श्रम, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए घोषित राहत पैकेज और एमएसएमई की नई परि से उद्योग को बहुत बढ़ावा मिलेगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का विभाग भी संभाल रहे गडकरी ने एमएसएमई के लिए प्रभावशाली मूल्यांकन की खोज करने का आह्वान किया और प्रतिभागियों से एमएसएमई के हिस्से के रूप में घोषित पैकेज, ‘फंड ऑफ फंड’ के प्रभावी क्रियान्वयन के संदर्भ में सुझाव देने के लिए भी कहा। वह बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल और एमएम एक्टिव सांइस-टेक कम्युनिकेशन के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से “एमएसएमई पर कोविड-19 का प्रभाव” और 20 लाख करोड़ के पैकेज के बारे में चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कृषि एमएसएमई और मत्स्य पालन एमएसएमई क्षेत्र में नयी-नयी संभावनाओं की खोज करने की आवश्यकता है।
इस बात का जिक्र करते हुए कि जापान सरकार ने चीन से जापानी निवेश को बाहर करने और अन्यत्र जाने के लिए अपने उद्योगों को विशेष पैकेज की पेशकश की है। यह भारत के लिए एक अच्छा अवसर है जिसको लपक लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली-मुंबई ग्रीन एक्सप्रेस वे पर काम शुरू हो चुका है जो ग्रामीण, जनजातीय और पिछड़े इलाकों से होकर गुजरता है। गडकरी ने कहा कि यह उद्योग के लिए सुनहरा अवसर है कि वे भविष्य में औद्योगिक समूहों, ग्रामीण, जनजातीय और कम विकसित क्षेत्रों से गुजरने वाले रास्ते में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से सुसज्जित लॉजिस्टिक्स पार्कों में निवेश करे। मेट्रो/ बड़े शहरों से उद्योगों के विकेंद्रीकरण पर काम करने की आवश्यकता को बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण, आदिवासी और पिछड़े इलाकों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
मंत्री ने बताया कि एमएसएमई मंत्रालय पिछले तीन वर्षों के निर्यात और आयात के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए दो पुस्तिकाओं पर काम कर रहा है।
गडकरी ने कहा कि उद्योग को नवाचार, उद्यमिता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और अनुभवों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए जिससे ज्ञान को धन में परिवर्तित किया जा सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

