लॉकडाउन 4.0 : सशर्त बस संचालन की अनुमति, 31 मई तक बंद रहेंगी मेट्रो ट्रेन, उड़ान सेवाएं
केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन के चौथे के लिए जारी दिशा-निर्देश के अनुसार देश भर में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी, स्कूल, मॉल, रेस्तरां बंद रहेंगे, विमान और मेट्रो ट्रेनों का परिचालन भी 31 मई तक बंद रहेगा।