एजेंसी न्यूज

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले, कुल संख्या 81 पहुंची

वहीं देश भर में लॉकडाउन 4.0, 31 मई तक लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में पहले से लागू कर्फ्यू 31 मई तक जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले, कुल संख्या 81 पहुंची
जमात

शिमला,17 मई मुंबई से हाल ही में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लौटे दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही रविवार को राज्य में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 81 हो गई है।

वहीं देश भर में लॉकडाउन 4.0, 31 मई तक लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में पहले से लागू कर्फ्यू 31 मई तक जारी रहेगा।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि इन दोनों (60 और 35 वर्षीय व्यक्तियों) में संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे थे।

प्रदेश में कोविड-19 का एक और मरीज आज संक्रमण मुक्त हो गया। बैजनाथ अस्पताल में भर्ती कांगड़ा निवासी के संक्रमण से उबरने के साथ राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 33 रह गई है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 44 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

इलाजरत मरीजों में कांगड़ा में 14, हमीरपुर में सात, चंबा और बिलासपुर में चार-चार, उना और सिरमौर में दो-दो मरीज शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).