हिमाचल में 31 मई तक कर्फ्यू : मुख्यमंत्री ने कहा, प्रवासियों के लौटने से बढ़ सकते हैं मामले
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को यह घोषणा केंद्र द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बाद की। राज्य सरकार ने 24 मार्च को कर्फ्यू लगाया था।
शिमला, 17 मई कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हिमाचल प्रदेश में 31 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को यह घोषणा केंद्र द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बाद की। राज्य सरकार ने 24 मार्च को कर्फ्यू लगाया था।
वीडियो के जरिये जारी एक बयान में ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करने के बाद लॉकडाउन की मियाद को 17 मई से आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक लागू रहेगा।
मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के वापस आने की वजह से कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मामले और बढ़ सकते हैं क्योंकि 60 हजार और लोगों ने हिमाचल प्रदेश लौटने की इच्छा जताई है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘‘चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ अन्य राज्यों के मुकाबले हिमाचल प्रदेश की स्थिति अब भी बेहतर है। उन्होंने इसके साथ ही राज्य में लौटने के बाद संस्थागत या घर में पृथकवास में रखे जाने पर लोगों से नियमों का अनुपालन करने की अपील की।
ठाकुर ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 31 मई तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहा है और प्रधानमंत्री द्वारा अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के लिए धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 81 मामले सामने आए हैं जिनमें से तीन लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

