इमरान खान ने भारत पर पाक के खिलाफ ‘छद्म अभियान’ चलाने का लगाया आरोप
खान ने एक बार फिर ट्विटर पर आरोप लगाया कि भारत सरकार कश्मीरियों को मिले आत्म-निर्णय के अधिकार से उन्हें महरूम रखना चाहती है।
इस्लामाबाद, 17 मई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को भारत पर आरोप लगाया कि वह इस्लामाबाद के कश्मीर में आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाकर उनके देश के खिलाफ “छद्म अभियान चलाने” का अवसर बनाने का प्रयास कर रहा है।
खान ने एक बार फिर ट्विटर पर आरोप लगाया कि भारत सरकार कश्मीरियों को मिले आत्म-निर्णय के अधिकार से उन्हें महरूम रखना चाहती है।
खान ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव से कश्मीरियों को मिले आत्म-निर्णय के अधिकार के लिये संघर्ष को पाकिस्तान के समर्थन वाले आतंकवाद के रूप में दिखाने की कोशिश कर रहा है ताकि उसे पाकिस्तान के खिलाफ छद्म अभियान चलाने का मौका मिले और दुनिया का ध्यान कश्मीर से भटकाया जा सके।”
खान का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज हुई है।
पाकिस्तान ने शनिवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के उस बयान को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर में ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ नाम के नए “आतंकी संगठन” को वह समर्थन दे रहा है।
जनरल नरवणे ने पिछले हफ्ते कहा था, “मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि भारत संघर्ष विराम उल्लंघन की हर हरकत और आतंकवाद को उसके (पाकिस्तान के) समर्थन का उचित जवाब देगा। क्षेत्र में शांति लाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

