एजेंसी न्यूज

अधिकारी: इजराइल में चीनी राजदूत घर में मृत पाए गए

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी संकट के बीच डू वेई (58) को फरवरी में इजराइल में चीन का राजदूत नियुक्त किया गया था। वह पहले यूक्रेन में चीन के राजदूत थे।

अधिकारी: इजराइल में चीनी राजदूत घर में मृत पाए गए

मौत की कोई वजह नहीं बताई गई है और इजराइली पुलिस ने कहा कि वह मामले की छानबीन कर रही है।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी संकट के बीच डू वेई (58) को फरवरी में इजराइल में चीन का राजदूत नियुक्त किया गया था। वह पहले यूक्रेन में चीन के राजदूत थे।

उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है तथा दोनों इजराइल में नहीं थे।

मौत से दो दिन पहले उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की उन टिप्पणियों की आलोचना की थी जिसमें इजराइल में चीन के निवेश की निंदा की गई और चीन पर कोरोना वायरस के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).