गुजरात में कोविड-19 के 391 नए मामले, 34 और लोगों की संक्रमण से मौत
गुजरात की प्रधान सचिव, स्वास्थ्य जयंती रवि ने बताया कि 191 लोग को इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, राज्य में अभी तक कुल 4,499 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
अहमदाबाद, 17 मई गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 391 नए मामले सामने आए। यह एक दिन में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,380 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से 34 और लोगों की मौत हुई जिससे मृतकों का आंकड़ा 659 पर पहुंच गई है।
गुजरात की प्रधान सचिव, स्वास्थ्य जयंती रवि ने बताया कि 191 लोग को इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, राज्य में अभी तक कुल 4,499 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
रवि ने कहा, ‘‘गुजरात में कोविड-19 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की दर अब 39.53 प्रतिशत हो गई है।’’
उन्होंने बताया कि फिलहाल 6,222 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है और उनमें से 38 लोग वेंटिलेटर पर हैं।
अहमदाबाद से प्राप्त ताजा सूचना के अनुसार, जिले में पिछले 24 घंटे में 276 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8420 हो गई है। वहीं 31 और लोगों की मौत हुई है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 524 लोग की संक्रमण से मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

