योगी सरकार ने जारी किए लॉकडाउन 4.0 से जुड़े दिशानिर्देश
प्रदेश के मुख्य सचिव आर. के. तिवारी ने राज्य के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, क्षेत्रीय, परिक्षेत्रीय तथा जिला पुलिस प्रमुखों को भेजे गए दिशा निर्देश में कहा कि लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी तरह की सामान्य विमान यात्राएं, मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल थिएटर, असेंबली हॉल, सभी पूजा स्थल इत्यादि पहले की तरह ही बंद रहेंगे।