एजेंसी न्यूज

दिल्ली में सम-विषम नियम के तहत मंगलवार से खान मार्केट, कनॉट प्लेस, सरोजिनी नगर की दुकानें खुलेंगी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सम-विषम नियम के तहत बाजारों में दुकानें खोले जाने की अनुमति देने की घोषणा की। साथ ही, चेतावनी भी दी कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें बंद करवाने के साथ-साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में सम-विषम नियम के तहत मंगलवार से खान मार्केट, कनॉट प्लेस, सरोजिनी नगर की दुकानें खुलेंगी
जमात

नयी दिल्ली, 18 मई दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित सम-विषम नियम के अनुसार मंगलवार से शहर के कनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे बड़े व्यावसायिक केंद्र खुल जाएंगे। हालांकि, अत्याधिक भीड़ वाले कुछ बड़े बाजार जैसे चांदनी चौक और सदर बाजार बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सम-विषम नियम के तहत बाजारों में दुकानें खोले जाने की अनुमति देने की घोषणा की। साथ ही, चेतावनी भी दी कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें बंद करवाने के साथ-साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नयी दिल्ली व्यापारी संघ (एनडीटीए) के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा, '' हम मंगलवार से कामकाज शुरू करेंगे और सरकार के आदेशानुसार सम-विषम के निर्देशों का पालन करेंगे। कनॉट प्लेस इस तरह से बना हुआ है कि यहां सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने में दिक्कत नहीं आएगी।''

उन्होंने कहा कि वैसे हमें सम-विषम नियम से निराशा हुई है क्योंकि इसे हर बाजार पर लागू करने के बजाय बाजार के हिसाब से फैसला लेना चाहिए था।

खान मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने भी मंगलवार से बाजार खोले जाने की बात कही।

वहीं, सरोजिनी नगर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा, '' सरोजिनी नगर बाजार की दुकानें मंगलवार से खोली जाएंगी। हमने सोमवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और यह फैसला किया गया कि बाजार के सभी आठ प्रवेश द्वार पर एक-एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगा और बाजार की ओर से एक प्रतिनिधि थर्मल स्क्रीनिंग उपकरण और सेनेटाइजर के साथ मौजूद रहेगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 12:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).