कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रयासों और आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए 230 पुलिसकर्मी पुरस्कृत
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सम्मानित होने वालों में आठ निरीक्षक, 13 उप निरीक्षक, 18 सहायक उप निरीक्षक, 36 हेड कॉन्स्टेबल, 63 सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल, 42 कॉन्स्टेबल और 27 विशेष पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
जम्मू, 18 मई जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को 230 कर्मियों को प्रशस्तिपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किये। ये पुरस्कार कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने और आतंकवाद रोधी उनके प्रयासों के लिए उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से दिये गये।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सम्मानित होने वालों में आठ निरीक्षक, 13 उप निरीक्षक, 18 सहायक उप निरीक्षक, 36 हेड कॉन्स्टेबल, 63 सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल, 42 कॉन्स्टेबल और 27 विशेष पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पुरस्कृत होने वालों में एक फार्मासिस्ट और चार नर्सिंग अर्दली भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों और कर्मियों को कर्तव्यों के प्रति उनके समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया है।
डीजीपी ने पुरस्कार पाने वालों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे।
डीजीपी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ सुरक्षा बलों के साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

