हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले, कुल संख्या 87 हुई
अधिकारी ने कहा कि मुंबई से लौटे पांचों लोग हमीरपुर जिले से हैं, इनमें चार पुरुष और एक महिला है। इन सभी को पृथक-वास में रखा गया था।
शिमला, 18 मई हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 87 पर पहुंच गई। इनमें से पांच लोग हाल ही में मुंबई से लौटे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि मुंबई से लौटे पांचों लोग हमीरपुर जिले से हैं, इनमें चार पुरुष और एक महिला है। इन सभी को पृथक-वास में रखा गया था।
विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि 60 वर्षीय एक पुरुष समेत व्यक्तियों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में 24 वर्षीय एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
हमीरपुर के उपायुक्त हरिकेष मीणा ने बताया कि सुजानपुर उपसंभाग में छह और नादौन उपसंभाग में दो नए मामले सामने आए हैं।
हमीरपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना सोनी ने कहा कि एक मामला नादौन के बूनी, एक गैलोर के फहाल, एक गॉरदू पंचायत और दो मामले मझौल सुल्तानी पंचायत में सामने आए।
इस बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने कहा कि हमीरपुर जिले में एक मरीज स्वस्थ हुआ है।
अब तक राज्य में 45 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि चार मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 38 लोगों का वायरस संक्रमण की वजह से अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
इन 38 मामलों में से कांगड़ा जिले में 15 मामले, हमीरपुर में 11, चंबा और बिलासपुर में चार-चार जबकि ऊना और सिरमौर में दो-दो मामले शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

