जर्मनी, फ्रांस ने यूरोपीय संघ आर्थिक बहाली कोष बनाने का प्रसताव किया
मैक्रां ने कहा कि इस प्रस्ताव के तहत यूरोपीय संघ के 27 देश वित्तीय बाजारों से मिलकर उधार लेंगे और 500 अरब यूरो की राशि से सबसे ज्यादा प्रभावित आर्थिक क्षेत्रों और इलाकों को वित्तपोषण उपलब्ध करायेंगे।
जर्मन चांसलर अंजेला मर्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रां ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि इस प्रस्तावित कोष से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा की यूरोपीय संघ के बजट से होने वाला व्यय उन क्षेत्रों की मदद के लिये इस्तेमाल किया जायेगा जो कि महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुये हैं।
मैक्रां ने कहा कि इस प्रस्ताव के तहत यूरोपीय संघ के 27 देश वित्तीय बाजारों से मिलकर उधार लेंगे और 500 अरब यूरो की राशि से सबसे ज्यादा प्रभावित आर्थिक क्षेत्रों और इलाकों को वित्तपोषण उपलब्ध करायेंगे।
उन्होंने सोमवार को कहा, ‘‘हम वास्तविक हस्तांतरण (धन को) करने का प्रस्ताव कर रहे हैं ... यह बड़ा कदम है।’’
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन ने कहा कि वह प्रस्ताव का स्वागत करती हैं। उन्होंने कहा कि इससे यूरोप के समक्ष उत्पन्न आर्थिक चुनौती के आकार और उसके प्रसार को स्वीकार किया गया है। ऐसे में यूरोपीय बजट को इसके मूल में रखते हुये निदान तलाशने की दिशा में सही जोर दिया गया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

