GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 30th Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अब तक 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं मुंबई इंडियंस ने 5 मुकाबलों में सिर्फ 1 जीत दर्ज की है और 4 मैच हारे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. टीम ने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस इस सीजन में संघर्ष कर रही है और टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी.

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (GT vs MI Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 5 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में खेले गए मुकाबलों में गुजरात का पलड़ा भारी रहा था.

गुजरात टाइटंस की टीम इस मुकाबले में मजबूत संयोजन के साथ उतर सकती है. शुभमन गिल और साई सुदर्शन से एक बार फिर अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को जिम्मेदारी निभानी होगी. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर पर नजर रहेगी.

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 30वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (GT vs MI 30th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (GT vs MI 30th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch GT vs MI 30th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs MI 30th T20 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.