मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने फोटोज से फैंस का दिल जीत रहे हैं. सोशल मीडिया पर हाल ही में विराट ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की है जिसमें वो अपने स्टाइलिश अंदाज में पोज करते हुए नजर आए. इस फोटो को उनकी पत्नी अनुष्का ने खींचा था जिसके चलते सेलेब्रिटी फोटोग्राफर ने कह दिया कि वो उनकी जॉब छीन रही हैं.
अमरीकी पॉप सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर निक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. उनके इस वीडियो को लाखों ओग देख चुके हैं.
भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर कलाकार पवन सिंह हाल ही में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर अपने विवाद के चलते मीडिया में छाए हुए थे. इन दोनों वो अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त हैं. उनकी इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने मीडिया से बातचीत भी की है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बोस्टन फिल्म फेस्टिवल में दो अवॉर्ड्स जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है. नीना ने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' के जरिए देशभर में खूब प्रशंसा हासिल की और अब उनकी फिल्म 'द लास्ट कलर' को भी बोस्टन फिल्म फेस्टिवल में सम्मान मिला है.
विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'माया 3' हाल ही में इंटरनेट पर रिलीज की गई. इस वेब सीरीज का ट्रेलर इंटरनेट पर काफी चर्चा में था और अब इसे फैंस के लिए रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में इसके लीड एक्टर्स के बीच हॉट इंटिमेट सीन्स सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
विराट कोहली बीते दिनों अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एके इवेंट में मौजूद थे. इस दौरान स्टेज पर विराट से जुड़ा वो किस्सा सुनाया गया जब उनके पिता का निधन हो गया था जिसे सुनकर अनुष्का भावुक हो उठी. इसके बाद वो विराट को किस करके उनके [प्रति अपना प्यार जताती हुई नजर आईं.
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था. इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से बढ़िया रिस्पोंस मिला है वहीं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं.
फिल्म 'मिशन मंगल' में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब विद्या बालन जल्द ही ह्यूमन कंप्यूटर के रूप में पॉपुलर शकुंतला देवी की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म से विद्या का फर्स्ट लुक भी आज सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है.
फिल्म ‘डोर’, ‘मर्दानी’, ‘इकबाल’, ‘एक हसीना थी’ जैसी फिल्मों की एडिटिंग कर चुके जाने माने बॉलीवुड संपादक संजीव दत्ता का रविवार को निधन हो गया. वह 54 वर्ष के थे. दत्ता कुछ साल से कोलकाता में रह रहे थे और वह एफटीआईआई के पूर्व छात्र थे.
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों बॉयफ्रेंड रोह्मन शॉल के साथ वेकेशन मना रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने रोह्मन के साथ अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं. इन फोटोज में वो बेहद सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं.
बांग्ला एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में वो ज्वेलरी से नहीं बल्कि फूलों से सजी हुईं नजर आई. उनकी फोटोज को देखने के बाद फैंस भी उनकी सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं.
शाहिद कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक और मजेदार खुलासा मीडिया में किया है. शाहिद ने बताया कि उनकी शादी से पहले जब मीरा राजपूत से उनकी मुलाकात हुई थी तब मीरा ने उनसे सवाल किया था कि वो ड्रग एडिक्ट तो नहीं हैं? मीरा का मानना था कि अगर ऐसा कुछ भी होता तो वो उसी समय उनसे अलग हो जाती.
अनुष्का शर्मा ने आज सोशल मीडिया पर अपने बचपन की कई सारी फोटोज शेयर की है. इन फोटोज में अनुष्का वाकई बेहद क्यूट लग रहीं थी. फोटोज को देखने के बाद फैंस ने इसपर कमेंट्स करके उनकी जमकर तारीफ भी की. आप भी इन फोटोज पर डालें एक नजर.
अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' पर भाग लेने इस व्यक्ति ने बड़ी ही समझदारी और सूझबूझ के साथ सवालों के जवाब दिए. अब शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बी इस प्रतियोगी से 7 करोड़ का अहम सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल जल्द ही अपनी हॉरर फिल्म 'भूत' के साथ दर्शकों को हैरान करने जा रहे हैं. उनकी इस फिल्म का नया पोस्टर और रिलीज डेट सामने आ चुका है. विक्की की ये फिल्म 15 नवंबर, 2019 को रिलीज होने जा रही हैं.
धर्मेंद हाल ही में एक रियलिटी शो के सेट पर पहुंचे थे जहां वो अपने बेटे सनी देओल और पोते करण देओल के साथ मौजूद थे. इस दौरान शो के सेट पर उन्हें ऐसा वीडियो दिखाया गया जिसे देखने के बाद वो खुद को रोक नहीं पाए और बेहद भावुक हो उठे. वीडियो देखकर धर्मेंद्र ने कहा वो बेहद जज्बाती इंसान हैं और ऐसे में वो भावुक हो उठे.
हिमेश रेशमिया ने हाल ही में रानू मंडल के साथ अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का फर्स्ट सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी' लॉन्च किया. इस दौरान हिमेश और रानू मीडिया से भी मुखातिब हुए जब उनसे लता मंगेशकर के उस बयान को लेकर सवाल किया गया था जहां उन्होंने 'कॉपी' न करने की सलाह दी थी.
Dream Girl Movie Review: आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) कल सभी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म के साथ आयुष्मान एक बार फिर एक नई कहानी और नए कॉनक्सेप्ट लेकर दर्शकों के सामने पेश हो रहे हैं.
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' कल यानी 13 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और इस फिल्म को लेकर उन्हें काफी उम्मीदें भी हैं. ऐसे में हम आपके लिए खासतौर पर इसका रिव्यू लेकर आए हैं.
कार्तिक आर्यन जल्द ही इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो सारा अली खान के साथ लीड रोल में है. हाल ही में इस फिल्म को लेकर डांस रिहर्सल से लौटते समय कार्तिक की मुलाकात अपने कुछ नन्हें फैंस से हुई. उस दौरान एक बच्ची ने उन्हें संभलकर घर जाने की हिदायत दी जिसपर उन्होंने बेहद मजेदार रिएक्शन दिया.