ये वीडियो देखकर फफक फफकर रो पड़े धर्मेंद्र, बेटे सनी देओल भी हुए भावुक
धर्मेंद हाल ही में एक रियलिटी शो के सेट पर पहुंचे थे जहां वो अपने बेटे सनी देओल और पोते करण देओल के साथ मौजूद थे. इस दौरान शो के सेट पर उन्हें ऐसा वीडियो दिखाया गया जिसे देखने के बाद वो खुद को रोक नहीं पाए और बेहद भावुक हो उठे. वीडियो देखकर धर्मेंद्र ने कहा वो बेहद जज्बाती इंसान हैं और ऐसे में वो भावुक हो उठे.
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) हाल ही में एक रियलिटी शो पर अपने बेटे सनी देओल (Sunny Deol) और पोते करण देओल (Karan Deol) के साथ उनकी आनेवाली फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) को प्रमोट करने पहुंचे थे. इस दौरान शो के सेट पर धर्मेंद्र पर एक ऐसा वीडियो दिखाया गया जिसमें उनके बचपन से लेकर स्टार बनने तक के सफर को पेश किया गया था.
इस वीडियो धर्मेंद्र का गांव, बचपन की फोटो, गांव का स्कूल, मिठाई की दूकान और वो रेल की पटरी जिसके पास बैठकर कभी वो मुंबई आकर बड़ा स्टार बनने का सपना देखते थे, वो सभी दिखाया गया. इस वीडियो को देखने के बाद धर्मेंद्र अपने अतीत के उन खूबसूरत दिनों में चले गए जो अब लौटकर वापस नहीं आ सकता.
ऐसे में वो बेहद भावुक हो उठे और फफक फफकर रोने लगे. उनके साथ सनी और करण भी मौजूद थे. वो भी उन्हें देखकर भावुक नजर आए. इस वीडियो को देखने के बाद धर्मेंद्र ने अपने गांव को याद करते हुए कहा कि वो उनके कण-कण में बसा हुआ है जिसे वो कभी भुला नहीं सकते. वो बेहद भावुक इंसान हैं और ऐसे में बचपन के उन दिनों में जाकर वो अपने जज्बातों को रोक नहीं पाए.
बात करें फिल्म 'पल पल दिल के पास' की तो इस रोमांटिक फिल्म के साथ धर्मेंद्र के पोते करण अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन सनी ने किया है. इस फिल्म से एक्ट्रेस सहर बाम्बा भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

