विक्की कौशल पर मंडराया प्रेत आत्मा का साया, सामने आई फिल्म 'भूत' की रिलीज डेट
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल जल्द ही अपनी हॉरर फिल्म 'भूत' के साथ दर्शकों को हैरान करने जा रहे हैं. उनकी इस फिल्म का नया पोस्टर और रिलीज डेट सामने आ चुका है. विक्की की ये फिल्म 15 नवंबर, 2019 को रिलीज होने जा रही हैं.
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को अब तक हमने आर्मी अफसर से लेकर कई सारे जांबाज रोल में देखा. अब वो दर्शकों के सामने कुछ अलग पेश करने जा रही हैं. वो जल्द ही हॉरर फिल्म 'भूत' (Bhoot) लेकर फैंस के सामने हाजिर होंगे. आज उनकी इस फिल्म का दूसरा पोस्टर और साथ ही इसकी रिलीज डेट फैंस के साथ शेयर की गई.
विक्की की इस फिल्म को 15 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. विक्की ने फिल्म से अपना डरावना पोस्टर शेयर करके इस बात की जानकारी फैंस को दी.
Can't get away from the fear, can't get away from the terror. Help me escape #TheHauntedShip on 15th November, 2019 in theatres near you. #Bhoot @karanjohar @apoorvamehta18 @ShashankKhaitan @bhumipednekar @Bps_91 @DharmaMovies @ZeeStudios_ pic.twitter.com/cuM4J7Piym
— Vicky Kaushal (@vickykaushal09) September 13, 2019
फिल्म के पोस्टर में एक प्रेत आत्मा विक्की पानी में खींचती हुई नजर आ रही है. फिल्म का ये पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म कितनी हॉरर से भरी होगी.
आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी करते हुए इसकी घोषणा की गई थी.
इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स (Dharma Productions) के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है. धर्मा प्रोडक्शन्स ने आज इस फिल्म का 3डी पोस्टर भी शेयर किया है.
इस फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह कर रहे हैं. फिल्म में विक्की के साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी लीड रोल में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

