बॉलीवुड

वेब सीरीज 'माया 3' के बोल्ड सीन्स ने इंटरनेट पर लगाई आग, 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा हॉट वीडियो 

विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'माया 3' हाल ही में इंटरनेट पर रिलीज की गई. इस वेब सीरीज का ट्रेलर इंटरनेट पर काफी चर्चा में था और अब इसे फैंस के लिए रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में इसके लीड एक्टर्स के बीच हॉट इंटिमेट सीन्स सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

वेब सीरीज 'माया 3' के बोल्ड सीन्स ने इंटरनेट पर लगाई आग, 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा हॉट वीडियो 
मुकुल देव और चेष्टा भगत (Photo Credits: Instagram)

इरोटिक वेब सीरीज 'माया 3' (Maaya 3) दर्शकों के बीच रिलीज कर दी गई है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पोंस मिला. इस फिल्म में मुकुल देव (Mukul Dev), चेष्टा भगत (Cheshta Bhagat), मोहित मल्होत्रा (Mohit Malhotra) और दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal) लीड रोल में हैं.

इस फिल्म का निर्देशन फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट (Krishna Bhatt) कर रही हैं.

इस फिल्म का ट्रेलर अपनी रिलीज के समय से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस फिल्म में मुकुल देव और चेष्टा भगत के बीच कई सारे इंटिमेट सीन्स पेश किए गए हैं. उनके ये बोल्ड सीन्स (bold scenes) को लेकर फैंस भी काफी हैरान हैं.

'माया 3' कहानी है प्रेम, एक्स्ट्रा-मेरिटल अफेयर और बदले की. फिल्म के ट्रेलर को 1 करोड़ 48 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और इसे काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं. ये फिल्म कि सीरीज अपने हॉट और बोल्ड कंटेंट के चलते हमेशा से चर्चा में रही है और एक बार फिर इसके मेकर्स दर्शकों के लिए एक नई कहानी लेकर पेश हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2019 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).