Video: जब कार्तिक आर्यन को छोटी फैन ने कहा- संभलकर घर जाना, एक्टर ने दिया ये मजेदार रिएक्शन
कार्तिक आर्यन जल्द ही इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो सारा अली खान के साथ लीड रोल में है. हाल ही में इस फिल्म को लेकर डांस रिहर्सल से लौटते समय कार्तिक की मुलाकात अपने कुछ नन्हें फैंस से हुई. उस दौरान एक बच्ची ने उन्हें संभलकर घर जाने की हिदायत दी जिसपर उन्होंने बेहद मजेदार रिएक्शन दिया.
डैशिंग एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों कई सारे फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं. वो जल्द ही इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे जिसमें सारा अली खान (Sara Ali Khan) फीमेल लीड रोल में हैं. इस फिल्म को लेकर आज वो सारा के साथ डांस रिहर्सल से लौट रहे थे जब उनकी मुलाकात अपने कुछ नन्हें फैंस से हुई. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी देखने को मिला है जिसमें कार्तिक कार में बैठे हुए नजर आए.
इस दौरान एक छोटी बच्ची ने कार्तिक से कहा, "घर संभलकर जाना." उस बच्ची की इस बात को सुनते ही कार्तिक भी हंस पड़े और जवाब दिया, "आप भी संभलकर घर जाना." सोशल मीडिया पर उनके इस वायरल वीडियो में वो काफी कैंडिड मूड में नजर आए.
आपको बता दें कि कार्तिक अपनी इस फिल्म के लिए बीते काफी समय से शूट कर रहे हैं. इस फिल्म के अलावा वो भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के साथ अपनी आनेवाली फिल्म 'पति, पत्नी और वो' (Pati, Patni aur Woh) में नजर आएंगे. इसी के साथ वो फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) पर काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2019 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

