बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा ने शेयर की बचपन की फोटोज तो विराट कोहली के फैंस ने कहा- हमारी भाभी सबसे प्यारी

अनुष्का शर्मा ने आज सोशल मीडिया पर अपने बचपन की कई सारी फोटोज शेयर की है. इन फोटोज में अनुष्का वाकई बेहद क्यूट लग रहीं थी. फोटोज को देखने के बाद फैंस ने इसपर कमेंट्स करके उनकी जमकर तारीफ भी की. आप भी इन फोटोज पर डालें एक नजर.

अनुष्का शर्मा ने शेयर की बचपन की फोटोज तो विराट कोहली के फैंस ने कहा- हमारी भाभी सबसे प्यारी
अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आज उन्होंने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए अपनी चाइल्डहुड फोटोज (childhood) अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है. उनकी फोटोज को देखने के बाद उनके फैंस भी सरप्राइज्ड हैं. अपनी इन तस्वीरों में अनुष्का बेहद क्यूट लग रही हैं.

अपनी फोटोज को पोस्ट करके अनुष्का ने कैप्शन दिया, "लिटिल मी". अनुष्का ने एक के बाद अपनी कई फोटोज शेयर की हैं. अनुष्का की फोटो पर विराट कोहली ने भी हार्ट एमोजी शेयर की है.

 

View this post on Instagram

 

लिटिल मी

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का की इन फोटोज को देखने के बाद लोगों ने उसपर कमेंट भी करना शुरू कर दिया और उनके क्यूटनेस की लोग जमकर तारीफ करने लगे. विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस ने भी अनुष्का की इन फोटोज पर कमेंट करना शुरू कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

लिटिल मी

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

एक यूजर ने लिखा, "हमारी भाभी है सबसे प्यारी." इसी तरह के कमेंट्स उनके फोटोज पर देखने को मिले हैं.

 

View this post on Instagram

 

लिटिल मी

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

ये भी पढ़ें: विराट कोहली से जुड़ी ये कहानी सुनकर भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, Kiss करके जताया प्यार, देखें Viral Video

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का बीते दिनों गुरुवार को DDCA Annual Honours 2019 इवेंट पर नजर आए थे. इस इवेंट से एक वीडियो हुआ था जिसमें अनुष्का विराट को किस करते उन्हें सपोर्ट करती हुई नजर आईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).